छोटा मगर विस्तृत कोना








Woman Listening on Headphonesवक्त से माँगा एक छोटा कोना .वही कोना बेतरतीब बिखरने के लिए | जहाँ बिखरी पड़ी रहूँ मैं या जहां बैठकर बटोर लाऊं खुद को | हाँ वही कोना जहाँ  हवा मेरी साँसों की तरह कभी मध्हम तो कभी तेज होती रहे | वही कोना जहां बावलापन सवार हो बच्चे सा मुझमें|
जहां कुछ बिसार दूँ तो कुछ याद भी आ जाये| हाँ मुझे पल पल निहारता कोना | जहाँ से दिखाई दे एक असमान की नीली नदी और उसमें तैरते अनेको पंछी मुझे देखकर पुकारने लगें |
शीशे की एक बड़ी सी खिड़की ने अलग ना किया हो तो बालकनी से झांकते गुलाब का नटखट काँटा चुभ ही जाये जब देखूं गुलाब को|
हाँ एक पढने का कोना,कुछ गढ़ने का कोना|स्याही मैं डुबो डुबोकर आँखों को सुखाने का कोना|

बस यही छोटा मगर बहुत  विस्तृत सा एक कोना   ज़िन्दगी भर की  कमाई दौलत से भी कई बार नहीं मिल पता |

0 Comments